Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

PNB मनकापुर के एक खाताधारक के खाता में बैंक कर्मियों के मिलीभगत से हेराफेरी, दी तहरीर


गोण्डा।पंजाब नेशनल बैक मनकापुर से खाता धारक के खाते 35हजार रुपये निकल गये।पीडित को मोबाइल पर मैसेज आने पर जानकारी हुई।पीडित ने पुलिस में तहरीर दी है।मामले की पुलिस जांच कर रही है।
     मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के धुसवा खास गांव निवासी विजय शर्मा पुत्र धनपाल शर्माको दिये तहरीर में कहा कि कस्बें में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शिवा कान्टर्सन के नाम से खाता संचालित है।बीते16फरवरी को खाते से फर्जी चेक व फर्जी हस्ताक्षर कर 35हजार रुपये बैंक कर्मी की मिली भगत से निकाल लिया गया।जिसकी सूचना मोबाइल पर आये मैसेज से हुई।आनन-फानन में बैंक को सूचना दी।बैक मैनेजर संजय श्रीवास्तव द्वारा पीडित को डांट-फटकराते हुए कहा कि फर्जी शिकायत करते हो और बैंक से भगा दिया।पीडित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दे कर न्याय की गुहार  लगायी है।वही यसआई वसी खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।वही शाखा प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भगाने का अरोप निराधार है और खाते से निकाली गयी राशि की छान-बीन की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे