Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आयोजित होगा अपना दल ब का राष्ट्रीय सम्मेलन


लालगंज प्रतापगढ़। रविवार को स्थानीय तहसील मुख्यालय पर अपना दल ब की मासिक बैठक चंद्रप्रकाश पटेल की अध्यक्षता  व रामचंद्र वर्मा के संचालन मे सम्पन्न हुई। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश शुक्ला ने बताया कि अपना दल ब का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 27 मार्च को जौनपुर जिले के मड़ियाहूं मे होने जा रहा है। जिसमे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता भाग लेगें। साथ ही अपना दल ब की विचारधारा से प्रभावित होकर  विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल होगें। इस मौके पर अपना दल ब के प्रदेश महासचिव डाॅ एके द्विवेदी ने कहा कि जौनपुर मे होने वाले सम्मेलन की तैयारी के लिए आगामी 9 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष माताबदल तिवारी प्रतापगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे जिले की विभिन्न तहसीलों का भ्रमण कर संागठनिक मजबूती के साथ सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जन-संवाद करेगें। इस मौके पर शिवाकांत पटेल मनोज वर्मा, रामसरोज, मुकेश तिवारी, मंजीत वर्मा, अजय पटेल, राम प्रताप मौर्य, राजाराम वर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे