शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बासूपुर पौड़िया में किराना स्टोर मे आधी रात अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और विस्फोट होने लगा जिससे मकान को धराशायी हो गया ए सूचना पर मौके पर पहुचें फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया किन्तु सुबह तक आग कि लपटें जलती रहीं ।
बता दें कि उसी किराने स्टोर की दुकान मे विश्वनाथ तिवारी, मुन्ना, पुत्र जगदीश तिवारी एक बैंक की टाइनी शाखा भी चलाता है जिससे बैंक सम्बन्धित सभी कागजात कम्प्यूटर सहित किराने आदि का रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया मकान में अचानक आग लगने से जहां भयंकर विस्फोट हो गया और मकान के अन्दर रखा सामान जलकर राख हो गया वहीं पर विस्फोट होने से मकान के परखच्चे उड़ गये और मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयाए इस घटना से गांव वाले दहशत मे हो गये ए हलांकि विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नही हो सका किन्तु क्षेत्र में चर्चा रही कि शार्ट सर्किट वजह हो सकती है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ