रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोंडा।रविवार को सुबह 6:00 बजे दुकान पर चाय पीने आए एक ग्राहक को चाय ना देना दुकानदार को मंहगा पड़ गया।दबंग ग्राहक ने दुकानदार को गाली गलौज देते हुए जमकर पिटाई की वा सरिया से वार करके दुकानदार व उसके भाई का सिर फोड़ कर घायल कर दिया।सूचना पर पहुँची डायल 100 ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।वा घायल दोनो व्यक्तियों को सीएचसी तरबगंज में भर्ती कराया।
बताते चले की तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामापुर के मजरा दीनपुरवा निवासी मोहम्मद सलीम का तरबगंज बेलसर मार्ग पर महादेव पांडे पेट्रोल पंप के सामने होटल की एक दुकान है।मोहम्मद सलीम के अनुसार उक्त दुकान पर आज सुबह 04/03/2018को 6बजे एक व्यक्ति चाय पीने के लिए आया।और उन्होंने चाय बना कर देने की मांग की। सलीम ने कहा की दूध आने पर चाय मिल पाएगी। इसी बात पर आरोपी भड़क उठा और गाली देते हुए दुकान बंद करने की धमकी दी।वा दोनों लोग आपस में भिड़ गये।मारपीट होने लगी।तभी आरोपी अपनी मुर्गा काटने और बेचने की दुकान से सरिया ले आया।और दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे मोहम्मद सलीम के भाई मोहम्मद सलमान खान और मोहम्मद शमीम का सर फट गया।और वह खून से लतपत होकर गिर गया। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर फोन किया।मौके पर पहुँची डायल100 वा थानेदार की गाड़ी ने आरोपी को हिरासत में लेलिया।और घायल दोनो व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज भेज दिया गया है।
थानाप्रभारी तरबगंज विजय कुमार पाण्डेय ने बताया की घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।जाँच की जारही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ