Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में संघर्ष , तीन महिलाओ सहित सात घायल



डॉ ओपी भारती 
गोण्डा (वजीरगंज) :-गोण्डा के वजीरगंज थाना क्षेत्र मे अलग-अलग गॉंवों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाओं सहित कुल सात लोग घायल हो गये।पुलिस ने केस दर्ज करके घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
गेंड़सर के मजरे मटखना में रविवार सुबह दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष की गुड्डी देवी ने विपक्षी सगे भाइयों चिंतामणि,भइया सिंह,भलभद्र सिंह व मुन्नू सिंह के विरुद्ध वादिनी व कप्तान सिंह को मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है वहीं दूसरे पक्ष के चन्द्र भान सिंह ने कप्तान,एस पी सिंह व सरदार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है। घायलों में से कप्तान सिंह,चन्द्र भान सिंह व मुन्नू सिंह को मेडिकल जांच के बाद वापस कर दिया गया जबकि गुड्डी देवी को जनपद चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। शनिवार को हुई एक दूसरी घटना में डुमरिया डीह के मजरे उपाध्याय पुरवा में राम चन्दर व उनकी पत्नी काला वती ने वादिनी राधिका व उसकी पुत्री नीशा को मारा पीटा।पुलिस ने राधिका व नीशा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। जबकि शनिवार को ही देर शाम को हुई एक अन्य घटना में चंदापुर महोलिया निवासिनी सोनी देवी को जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही छोटू व अजय ने मारापीटा। पुलिस ने वादिनी की मेडिकल जांच कराई है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि चारों तहरीरों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे