Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:FRAUD! नौकरी के बहाने कुवैत भेजने के लिये युवक से ठग लिये लाखों रुपये


खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।बेरोजगार युवकों से नौकरी के बहाने ठगने का मामला आये दिन लोगो की नींद हराम कर रहा है।जानकारी के बावजूद आये दिन लोग इनका शिकार हो रहे है।बेरोज़गार युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर नौकरी पाने के लिए हाथ पैर मारता रहता है।इतनी तलाश के बाद भी जब नौकरी हाथ नही लगती तो पैसा कमाने के लिए विदेश जाने को भी तैयार हो जाता है।क्यों कि ऐसे बेरोज़गार युवकों को झांसा देने के लिये ठग तैयार बैठे रहते है,जो मोटी रकम सैलरी को रूप में मिलने का हवाला देते हुए युवकों को जाल में फंसा लेते है।पता तो तब चलता है जब बेरोजगारों के हाथ से पैसे चले जाते है ताज़ा मामला कोतवाली देहात के लोहरामऊ का है जहां एक युवक से कुवैत भेजने के बहाने लाखों रुपये ठग लिए गए।
आगे पढ़ें पूरा मामला
बीधापुर दहियावां(अमेठी)निवासी महेश कुमार यादव ने कोतवाली देहात पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह लोहरामऊ निवासी सुनील पाल से संपर्क मे आया तो उसे कुवैत में नौकरी का झांसा दिया गया। सुनील पाल ने महेश को अपने चंगुल मे फंसाकर कुवैत नौकरी के लिए वीजा बनवाने के नाम पर 1 लाख 85 हजार ले लिए तथा वीजा बनवाकर तय तारीख को दिल्ली से हवाई जहाज का टिकट थमा दिया। महेश टिकट व पासपोर्ट लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा।जहां चेकिंग कर उससे पूछताछ की गयी कि वह किस लिए जा रहे हैं तो वह बोला कुवैत नौकरी के लिए जा रहा हूं। तब उसे वहां पर जानकारी मिली कि यह वीजा घूमने के लिए है। यह सुनते ही महेश के होश उड़ गए और वह वापस लौट आया। वह सीधे सुनील के घर पहुंच धोखेबाजी का आरोप लगा पैसा मांगने लगा तो सुनील ने उसको जमकर खरी खोटी सुना जानमाल की धमकी तक दे डाली। 
पूछताछ के बाद होगी उचित कार्यवाही
इस बाबत देहात कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वीजा अवधि समाप्त होने के बाद प्रकरण की शिकायत मिली है। दोनो पक्षों को मामले में बुलवाया गया है। पूछताछ के बाद मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे