Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्राओं के बीच हुवा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


गोंडा:-मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कालेज मसकनवा में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन बुधवार को विशेष शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में झांसी की रानी ग्रुप को प्रथम स्थान तथा स्वामी विवेकानंद व सुभाषचन्द्र बोस ग्रुप को द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्रतिभागी छात्राओं ने आसपास के गाव में जाकर लोगों की शिक्षा का आंकड़ा एकत्र किया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व को बताते हुए शिक्षित होने की प्रेरणा दी।शिविर में प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने गीत,नाटक मंचन आदि के माध्यम से शिक्षा,स्वच्छता तथा समाज सेवा की भावना पैदा करने की अलख जगाई।इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा, डा अविनाश तिवारी,अरुण कुमार पाठक,विनोद शुक्ला, शिवशंकर यादव, कपिलदेव वर्मा, सुनील पांडेय, अंजलि, अर्चना, गुंजन, मुस्कान, वर्षा, मयंक तिवारी, शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे