Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरहद के चक्कर में घंण्टो पड़ी रही महिला की लाश




शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद :एक सप्ताह से गायब महिला का शव शारदा सहायक नहर से निकली माईनर मे आज सुबह ग्रामीणो ने देखा देखते ही गांव में हडकंप मच गया मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची सूचना पर पहुची पटरंगा पुलिस घंटों सरहद बिवाद में उलझी रही जिसके बाद सीओ व कोतवाल रुदौली मौके पर पहुचे और लाश की शिनाख्त कराकर लाश पीएम के लिए भेज दिया गया 

         बुधवार को सुबह पटरंगा थाना क्षेत्र के जुनेद पुर व अमरौती के बीच से निकली माइनर मे एक महिला का शव बरामद हुई ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पटरंगा पुलिस ने घटना स्थल रुदौली में होने की बात कहकर पल्ला झाड ली जिसके बाद पहुचे सीओ रुदौली व कोतवाल रुदौली ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त के बाद पीएम के लिए भेजा दिया
बताते है कि मृतक की पहचान बढई का पुरवा मजरे खण्डपिपरा निवासी नीता 25 पुत्री फूल चन्द के रुप में हुई है जिसका बिवाह लगभग चार साल पहले बाराबंकी जनपद के दरियाबाद थाना क्षेत्र के हरवंश पुर निवासी विष्णु पुत्र त्रिपेश के साथ हुई थी शादी के बाद से पति पत्नी के बीच लेनदेन को लेकर पारपीट हुई थी जिसके बाद दोनो के बीच दहेज प्रथा का मुकदमा फैजाबाद न्यायालय मे विचाराधीन है मृतका के पिता फूलचन्द ने रोते बिलखते हुए बताया कि हमारी पुत्री गत 23 फरवरी को फैजाबाद तारीख जाने की बात कहकर घर से पर जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन शाम तक घर वापस नही पहुची तो सुबह पटरंगा थाना पहुच कर पुत्री के गायब होने की तहरीर दी थी 
        वही मौके पर मौजूद ग्रामीणो मे गुपचुप गुचपुच हो रही थी सूचना के बाद पहुचे पटरंगा थानाध्यक्ष बिर्जेश सिह घटना स्थल रुदौली में कहकर पल्ला झाड रहे थे कि तभी ग्रामीणो ने घेर कर सूचना सीओ रुदौली को दी जिसके बाद सीओ धनज्जय सिंह कुशवहा व कोतवाल रुदौली जयबीर सिंह यादव ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और परिजन मौके पर मौजूद रहे इस बाबत में सीओ ने बताया कि मृतक की पहचान बढई पुरवा मजरे खण्ड पिपरा निवासिनी नीता पुत्री फूलचन्द के रुप में हुई है जिसकी लाश पंचनामा कराकर लाश पीएम के लिए भेज दिया गया लाश पुरानी होने के कारण कुछ स्ष्पट नही हुआ पीएम रिपोर्ट आने पर ही जानकारी होगी जब गुमशुदी की तहरीर के बिषय मे पूछे जाने पर बताया कि तहरीर तो पटरंगा पुलिस को मिली थी लेकिन मुकदमा नही दर्ज है

आई रेंज का आदेश हुवा बौना
    कहावत है कि पुलिस अपने बाप की नही होती तो अधिकारियों की कैसे होगी बता दे कि गत दिनो प्रेस कान्फेस के दौरान आई रेंज फैजाबाद ओंकार सिंह ने मण्डल के सभी पुलिस अधीक्षक सीओ व थानाध्यक्ष को आदेशित किया था कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर तभी छानबीन करे लेकिन पटरंगा पुलिस के आगे आई रेंज का आदेश बौना साबित हो गया गौरतलब है कि बुधवार को मिली लाश ने एक बार पटरंगा पुलिस पर सवाल खडा कर दिया है क्योकि अगर 24 तारीख को मृतका के परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर पर कार्यवाही की गयी होती तो शायद आज एक जिन्दगी बच जाती जैसा कि मृतका के पिता रो रो कर वयॉ कर रहा था वही सूत्रो की माने तो चौधरी पुरवा के समीप से निकली बहोरिक पुर माइनर के पास दो लाश बालू में ढकने की बात व्याप्क चर्चा में थी लेकिन पुलिस समेले से बचने के लिए कोई भी ग्रामीण मुह नही खोल सका

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे