Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बालक जख्मी



अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर,सुल्तानपुर।कोतवाली क्षेत्र जयसिंगपुर के बाँदा टाण्डा राष्ट्रीय राजमार्ग के वरदहिया महमूदपुर बाजार मे अनुराग प्रताप की गुमटी में पान की दुकान है जिससे वह परिजनो का भरण पोषण करते थे ।
फ़ोटो:घायल बालक
मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे अपने पुत्र अंश प्रताप 10 वर्ष को पान की गुमटी पर बैठाकर खाना खाने घर चले गये ।इसी बीच दुकान पर बैठे अंश प्रताप को किसी ने पुकारा तो अंश प्रताप आवाज सुनकर जैसे ही सड़क पर पहुँचा था तभी पीछे की तरफ सुल्तानपुर से आ रही अज्ञात बुलोरो ने जोरदार टक्कर मार दी।वाहन की चपेट मे आने से अंश गभीर रूप से घायल हो गया। वही जबतक लोग कुछ समझ पाते अज्ञात बुलोरो फरार हो गया। आनन फानन मे बच्चे के घायल होने की सूचना बाजारवासियो ने परिजनो को दी । सूचना पर पहुँचे परिजन उसे इलाज के लिये निजी चिकित्सक के पास ले गये जहाँ हालत नाजुक देखते हुये उसे  जिला अस्पताल भेज दिया। जहाँ अंश की हालत नाजुक बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे