सुनील गिरी
हापुड। क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड हापुड के पीसीएफ प्रत्याशी नानक चन्द शर्मा पवनवीर, अजयवीर, शशिद अली, सुशील कुमार, आदि लोगो ने जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी को पत्र देकर बताया की बुधवार सात मार्च को विधिवत चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ने शान्तिपूर्वक तरीके से शुरू की थी, और शान्ति पूर्वक नामांकन सभापति, उपसभापति, व सदस्य प्रतिनिधियो का नामंाकन शान्ति पूर्वक तरीके से हुआ इसके उपरान्त सभी नामाकंन वैध पाये गये जिसकी सूची लगाने की तैयारी थी तभी भाजपा के हरिराज सिह व ऋृषिपाल प्रत्याशी सभापति व प्रत्याशी उप सभापति रविन्द्र सिह अपनी प्राइवेट गाडी मे चुनाव अधिकारी को साथ बैठा कर अज्ञात जगह कही ले गये व करीब 1ः45 बजे हस्त लिखित बिना मोहर का एक नोटिस चस्पा किया जिस पर शान्ति भंग होने के कारण चुनाव स्थगित की सूचना लगा दी गई। जबकि मौके पर पुलिस अधिकारीयो ने कोई शान्ति भंग होने की हमारी जानकारी मे कोई रिपोर्ट नही दी जैसे ही हम छः संचालको को इस जबरन अंसवैधानिक कार्यवाही का पता लगा हम सभी संचालकगण व समस्त प्रत्याशी विभिन्न समितियो के प्रतिनिधि चुनाव स्थल पर पहुचे वहा पर कोई निर्वाचन सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस बल नही मिला। यह लोकतन्त्र प्रणाली व हमारे मौलिक अधिकारो का हनन है। प्रत्याशीयो ने मांग करते हुऐ कहा की इस असंवैधानिक कृत्य का तुरन्त अपने संज्ञान मे लेकर निष्पक्ष जांच करा कर सम्बधित चुनाव अधिकारी व चुनाव अधिकारी को अपनी गाडी मे बैठा कर ले जाने बालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये व चुनाव प्रक्रिया जहा से स्थगित हुई है वही से शुय कराई जाये। उन्होने बताया की चुनाव स्थगित कराने वाले लोगो से हम छः संचालकगणो को खतरा है पत्र देने वालो मे श्याम सिहं, दिनेश कुमार, जयवीर सिह, शीशपाल सिह, अन्जू, नन्दराम, अजयवीर, सुशील कुमार, रणवीर सिह आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ