Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

काँग्रेस कमेटी बाबागंज की आवश्यक बैठक सम्पन्न



 राजकुमारशर्मा 
 बहराईच : -सीमावर्ती  जिला बहराईच के विकाशखण्ड नवाबगंज क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक काँग्रेस कमेटी बाबागंज द्वारा विगत दिवस सात मार्च को सहकारी संघ लिमिटेड बाबागंज के प्रांगण में तकरीबन बारह बजे होली मिलन व आवश्यक बैठक  का कार्यकर्म ब्लॉक अध्य्क्ष रामदीन गौतम के अध्यक्षता में आयोजित  की गई । इस दौरान कार्यकर्म का संचालन बद्री सिंह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद व विशिष्ट अतिथि  के रूप में पूर्व विधायक नानपारा वारिस अली रहे। इस कार्यकर्म में सभी एक दूसरे को  अबीर का टीका कर गले से गले मिला कर होली की शुभकामनाएं ब्यक्त की। तत्पचात बैठक के मुख्य उद्देश्य व संगठन को मजबूत व गतिशील बनाने ,क्षेत्र की जनहित समस्याओं के समाधान हेतु  व कार्यकर्ताओं के सम्मान  हेतु पर  विस्तृत चर्चा किया गया।जिसमे जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए होली मिलन पर शुभकामनाएं ब्यक्त करते की तथा भविष्य में लोकसभा चुनाव में बहराईच सीट को जिताने का दावा किया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ने संगठन व पार्टी को जिले में मजबूत करने का एक नया फार्मूला बताया जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में  जोश उत्पन हो सके। साथ ही वरिष्ट कांग्रेसी डॉ ए एम सिद्दीकी, कज्जन खां, लाल बहादुर तिवारी,जगमोहन शर्मा,रसूल खां, अम्बिका पाठक, इरशाद हुसैन,राजकुमारशर्मा ने भी अपने अपने विचार ब्यक्त करते हुए सभा को सम्बोधित किया।वही सर्वसम्मति से दूसरी आगामी बैठक सात अप्रैल को रखा गया है।इस मौके पर चंद्र प्रकाश ,अब्दुल अजीज,सत्यदेव साहू,असगर अली,रज्जब अली,फौजदार वर्मा,अम्बर लाल  वर्मा,सहादत अली,महेश सिंह,रामसनेही, कृपाराम कौलिक आदि दो दर्जन से अधिक कांग्रेसी   उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे