Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दृढ़ इच्छाशक्ति से आसान हो जाती है हर मंजिल : सीओ लाइन


ए. आर. उस्मानी 
गोण्डा। दृढ़ इच्छा से कोई भी कार्य किया जाए तो मंजिल स्वयं मिल जाएगी। यह बात मोतीगंज स्थित छेदीलाल रामफेर इंटर कॉलेज में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ लाइन जटाशंकर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। 
   

सीओ लाइन श्री राव ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। छात्राएं दृढ़ इच्छा से जो भी कार्य कर रही हैं, उन्हें उसमें कामयाबी अवश्य मिलती है। आज महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोबाइल ऐप्स भी मौजूद है। आपातकाल में केवल एक ही बटन दबाने से पुलिस उनकी मदद के लिए तुरंत पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वुमन सेफ्टी एलर्ट सेफ्टी पिन वुमन सेफ्टी एक्ट वगैरह हैं। विद्यालयों में योग व्यायाम भी छात्राओं को सिखाया जाए। छात्राएं स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। 
    इस अवसर पर सीओ लाइन जटाशंकर राव के अलावा मोतीगंज थानाध्यक्ष, एसआई, विद्यालय प्रधानाचार्य कुलदीप श्रीवास्तव, अवधेश पाठक, रजत कुमार, रेनू सिंह, शिवानी सिंह आदि मौजूद रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे