Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला कर्मचारियों को पुष्प भेंट कर किया सम्मानित


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष भावेष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में वीरांगना रानी तलाश कुंवरि महिला चिकित्सालय बस्ती में मुख्य चिकत्सा अधीक्षक ए. के. सिंह की अध्यक्षता में महिला अस्पताल की महिला कर्मचारियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया और उनकी मेहनत एवं परिश्रम के लिए आभार जताया.

मुख्य अधीक्षक  ए. के. सिंह  ने कहा कि इस सम्मान से महिला  कर्मचारियों का मान बढ़ता है, मुझे आज इनको सम्मानित करके स्वयं गौरव की अनुभूति हो रही है.

जिला संयोजक अभिषेक ओझा ने कहा कि हमारा एसोसिएशन हमेशा से ऐसे काम करने की कोशिश करता है जिस से खुद की आत्मसंतुष्टि हो और इसीलिए आज हमने पूरे अस्पताल का ख्याल रखने वाली महिलाओं का आभार जताने का निर्णय लिया.
अध्यक्ष भावेष कुमार पाण्डेय ने कहा कि हम सबमें अधिकतर ऐसे ही किसी महिला अस्पताल में जन्मे हुए हैं, हमारी जीवन यात्रा ऐसे ही महिला कर्मचारियों के माध्यम से शुरू होती है, माँ हमें जन्म व् पोषण देती है, हम सबके जीवन में महिलाएं किसी न किसी रूप में जुड़ीं हैं और वो हमारा ख्याल रखती हैं इसलिए ये हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सिर्फ आज एक दिन ही नहीं बल्कि हम अन्य दिनों में भी उनका सम्मान करें.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से काज़ी फरजान, वैभव पाण्डेय, उत्कर्ष शुक्ल, राहुल जयसवाल, अन्शुमान श्रीवास्तव, सौरभ दूबे आदि लोग उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे