सुनील उपाध्याय
बस्ती । बस्ती जिले की लाइफ लाइन कही जाने वाले अमहट पुल निर्माण को लेकर एक बार फिर से शुरू हुआ धरना है । पुल को लेकर कई संगठनो ने धरना प्रदर्शन किया । किंतु अभी तक पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नही हो सकी । अब फिर एक बार चन्द्रमणि पांडेय सहित दर्जनों लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए है ।
बीते वर्ष अवैध ट्रक के आने से एक वर्ष पहले अमहट पुल टूटा था बस्ती जिले में अपने दौरे के दौरान केशव मौर्या ने 30 दिसम्बर को घोषणा की थी । 15 दिन के अंदर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा । पुल टूट जाने से सैकड़ो बच्चे रोज नाव से अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ने आते है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ