गोंडा:- भारत की जनवादी नौजवान (डीवाईएफआई ) के तत्वाधान मे अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला हिंसा के खिलाफ तथा महिलाओ से जुड़ी अन्य मांगो को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । जिला कलेक्ट्रेट मे डीवाईएफआई के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने एक बैठक किया।बैठक को सम्बोधित करते हुये संगठन के जिला सचिव खगेन्द्र जनवादी ने कहा कि देश व प्रदेश मे महिलाओ का उत्पीड़न चरम पर है।जिस पर अंकुश लगा पाने मे सरकारें नाकाम साबित हो रही है।उन्होंने कहा की महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं व जनवादी संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा।
बैठक के बाद जिला कलेक्ट्रेट मे संगठन के सदस्यों ने महिला हिंसा के खिलाफ फास्ट ट्रैककोर्ट का गठन करने, कानून व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने, सार्वजनिक स्थलों पर सुलभ शौचालय का निर्माण किये जाने, जस्टिस वर्मा कमेटी की सिफारिशों को लागू किये जाने, बालिका विद्यालय व डिग्री कालेज के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने,कार्यस्थलों व शिक्षण संस्थाओं मे महिला सेल का गठन किये जाने की मांग शामिल है।इस अवसर पर जिला संयुक्त सचिव आशीष सिंह, आकाश जनवादी, सुनील गौङ, दुर्गा पटेल, दीपक वर्मा, साधना, मोहर्रम अली, राजेश कुमार सहित डीवाईएफआई के अन्य साथी मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ