Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधिवक्ता को मारपीट कर रुपये लूटे , मनकापुर कोतवाली पर अधिवक्ताओ ने किया प्रदर्शन


गोण्डा। जमीनी रंजिश में अधिवक्ता को मारपीट कर नगदी लूट लिया गया जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओ ने थाना कोतवाली मनकापुर के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया 
क्या है पूरा मामला 
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र बंदरहा गांव निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार उपाध्याय पुत्र त्रिलोकी उपाध्याय ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि गुरुवार को अपने गांव से तहसील जा रहा था कि मनकापुर-अयोध्या मार्ग पर पहले  से ही घात लगाये बैठे गांव के ही कौशलेन्द्र उर्फ मंटू उपाध्याय पुत्र राम शंकर, अरुण उपाध्याय पुत्र गिरधारी लाल, डब्लू उर्फ रघुनायक उपाध्याय पुत्र नेकराम, गिरधारी उपाध्याय पुत्र राम शब्द व चार लोग अन्य जो मुंह पर कपडा बांध रखे थे। वे एका-एक लाठी, डंडा व असलहे से मारने-पीटने लगे। पीडित जान बचाने के लिये शोर मचाने लगा तब गांव के लोग पहुंचे इसी दौरान जान-माल की धमकी देते हुए जेब में रखे तीन हजार रुपये भी लूट कर भाग गये। 
मामले की सूचना संघ के लोगो को हुई तो संघ के मंत्री सुधीर श्रीवास्तव, श्रवण शुक्ला ,श्याम लाल शुक्ला, सुनील सिंह, केजी मिश्रा, हुकुम सिंह, भानु प्रताप मिश्रा, विन्दु उपाध्याय, लाल चंद्र शुक्ला, आनंद पान्डेय व विनोद चतुर्वेदी आदि लोग कोतवाली पहुंच कर मामला पंजीकृत कराते हुए अरोपियो के गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 
वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और शीघ्र अरोपियो को गिरफ्तार किया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे