सुनील गिरी
हापुड़ :अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक समारोह में हापुड़ जनपद की मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन और जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव को ’’स्वच्छ शक्ति’’ पुरूष्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहे। स्वच्छ शक्ति पुरूष्कार उमा भारती ने दोनोे अधिकारियों को प्रदान किया गया। दोनो अधिकारियों का जनपद को खुले में शौचमुक्त बनाने और महिला सशक्तीकरण में अहम योगदान रहा है मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ की ओर से हर सम्भव महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक राजनैतिक सशक्तीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कोशिश भी मुख्य विकास अधिकारी कर रही हैं। जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के अलावा आगंनबाड़ी केन्द्रों को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के सार्थक प्रयास दोनो अधिकारियों की ओर से जारी है। इन प्रयासों को देखते हुए दोनो अधिकारियों को शासन की ओर से स्वच्छ शक्ति पुरूष्कार से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में भाग लेने के लिए हापुड जनपद से 20 महिलाओं का प्रतिनिधि मंडल स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के जिला कन्सलटेन्ट प्रीति काला के साथ लखनऊ गया। प्रतिनिधि मंडल में महिला ग्राम प्रधान और महिला स्वच्छताग्रही शामिल है।
![]() |
जिला पंचायत राज अधिकारी जनपद हापुड़ के कार्यालय में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में महिलाओ को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधानों और महिला सफाई कर्मियों के अलावा नुक्कड़ नाटक करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस समारोह की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी-पं0 विकास खण्ड धौलाना बिशन सक्सैना ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान सेहल रूबी और योगा टीचर प्रज्ञा मौजूद रही इसके अलावा समारोह में जिला कन्सलटेन्ट स्वच्छ भारत मिशन-(ग्रामीण)आई0ई0सी0 गोपाल राय, जिला कन्सलटेन्ट स्वच्छ भारत मिशन-(ग्रामीण) प्रावि0 अपार गहलौत, मर्नुबरहमान जिला परियोजना प्रबन्धक (डी0पी0एम0), चन्दशेखर लेखाकार पंचायत अनुखण्ड हापुड़, शिवम् पान्डे्य ग्राम पंचायत सचिव, मनोज कुमार, नईम, आदि मौजूद रहे। इस समारोह में मुख्य अतिथि रंजना शर्मा को भी महिला सशक्तीकरण के लिए भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ग्राम सेहल की प्रधान रूबी, व योगा टीचर प्रज्ञा को स्मृति चिन्ह देकर पुरूस्कृत किया गया। इसके अलावा अच्छा काम करने वाली 04 सफाई कर्मियों ग्राम महमूदपुर विकास खण्ड हापुड़ से श्रीमती रीता देवी, विकास खण्ड गढ़मुक्तेश्वर से कविता, ग्राम सपनावत विकास खण्ड धौलाना से राधा, विकास खण्ड सिम्भावली से मेनका को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली छात्राओं सायमा, सानिया, अनुपमा, अंजली, भारती, डॉली, संजना, खुशी, राधा, खुशी, शगुप्ता को भी सम्मानित किया गया। समारोह के समापन अवसर पर रंजना शर्मा ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मनाया जाता है। महिलाओ को अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त बनाना चाहिऐ।
![]() |
गढमुक्तेश्वर नगर पालिाक चैयरमैन सोना सिह नेनगर पालिका द्वारा महिलाओ की सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुऐ पार्किंग पैलेस ब्रजघाट ,स्याना बस अड्डा, ब्रजघाट मे टयूवैल के पास निम्न स्थानो पर पिंक शौचालय का निमार्ण कराने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अधिसाशी अधिकारी कु0 अमिता वरूण, सभासद उस्मान चौधरी, मोमीन खां, डॉ0 सुनील भारती, हाफिज नूरमोहम्मद, मिलिन एडवोकेट, खालिद चौधरी, इशाक खां, विपिन डग, मोहनलाल आहूजा, अंकित, बोबी आजाद, अमित आजाद, सौरभ, शहजाद, बिजेन्द्र आदि मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ