Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा में चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में 5100 दीपों से हुवा मां गायत्री का पूजन


गोंडा:-मसकनवा में चल रहे पांच दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और श्रीमद भागवत पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य समापन किया गया।कथा वाचक पंडित अनंत राम भारद्वाज ने संगीतमय कथा में यज्ञ की महिमा का वर्णन किया।उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। अनेक प्रकार की व्याधियों से मुक्ति मिलती है। आसुरी शक्तियों का विनाश होता है। यज्ञाध्यक्ष पंडित राम बिहारी भारद्वाज, उमेश धर द्विवेदी, सुधांशु गुप्त ने मुख्य यजमान सतीश गुप्त, और श्यामा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनेक पूजन और संस्कार कराया।

5100 दीपों से मां गायत्री का पूजन कराया गया । पूरा पंडाल यज्ञ मंडप दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। माता की दिव्य ज्योति पुंज से भव्य आरती की गयी। जयत जय गायत्री माता जयत जय गायत्री माता की जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।संध्या, शिवांगी, साक्षी, गौरी, श्रद्धा, , कविता, रानी, बविता, सोनाक्षी, दीपिका ने महा पूजा किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कस्बे के बच्चों क्षिति, रिया, मुस्कान,रूपाली, रिशु, गौरी, श्रद्धा, मीरा, चन्द्रा, मनीषा, खुशी, अभिषेक, मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।भाव पूर्ण विदाई की गयी। 
सिया राम रमेश द्विवेदी अंकित अजय, हनुमान कमलापुरी, डॉ राम नारायण गुप्त, शिवम, अनुज, बृज बिहारी, पूरन चन्द्र गुप्त, नीरज, संजय, राम धनी,जय प्रकाश, , संजय गुप्ता, विनीता गुप्ता, संगीता कमलापुरी, नीतू, अर्चना सिंह, सरोज देवी, अनुपम, सहित अनेक लोग रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे