सुनील गिरी
हापुड। गांवा मुरादपुर मे राशन कोटे में हुई धांधली को लेकर गुरुवार 8 मार्च को जाँच टीम हापुड़ ब्लॉक के गांव मुरादपुर में पहुंचनी थी। जिसको लेकर सैंकड़ो ग्रामीण गंाव मे ही प्राइमरी पाठशाला पर जांच टीम का सुबह से दोपहर तक इंतजार करते रहे। जाँच टीम गांव में आई तो लेकिन ग्रामीण से बिना मिले ही चली गयी। जिसके चलते ग्रामीणों ने प्राइमरी पाठशाला पर जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। बता दे की गांव मुरादपुर मे हुई राशन धांधली को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अपने शपथ पत्र भी सौंपे थे। जिस पर जिलाधिकारी कृषणा करूनेश ने बीडीओ को निष्पक्ष जाँच करने के निर्देश दिए थे। जिनकी जाँच करने गरूवार को हापुड ब्लॉक से एक जाँच टीम गांव आनी थी। ग्रामीणों ने चुनाव कराने आई टीम पर एक पक्ष से सांठगांठ कर धांधली करने का आरोप भी लगाया। लोगो का कहना है की ब्लाक के अधिकारीयो ने निष्पक्ष चुनाव नही करवाया। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि 9 फ़रवरी को राशन कोटे का चुनाव था 9 फ़रवरी का दिन जुम्मे का था। चुनाव कराने आई टीम ने पहले उनके हस्ताक्षर व अंगूठा लगवाये थे। जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग जुम्मे की नमाज पढने के लिए चले गए। बाद में आने के बाद चुनाव कराने आई टीम ने उन्हें गिनती में शामिल नहीं किया और चुनाव से बाहर कर साठगांठ व धांधली करते हुए राशन की दुकान को दूसरे के नाम कर दिया। लोगो ने आरोप लगाते हुऐ कहा की जिससे चुनाव कराने आयी टीम की भूमिका सध्ंिाग्ध नजर आती है। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से राशन कोटे को निरस्त कर दुबारा चुनाव कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना, अहमद शहीद, मीना, नसरीन, नगीना, रेनू, रहीशा बेगम, छोटी, आस मोहम्मद, शारदा, सलमा, हीरालाल, तौहीद, गुड्डू, इरशाद, लखमी, ताहिर, सुनील, मुस्ताक, शफीक, कफ़ील सहित सैंकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ