Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती पुलिस प्रशासन दे रहा है अबैध बालू माफियाओं को संरक्षण


सुनील उपाध्याय


बस्ती : नदियों से बालू खनन का काला कारोबार बिना रोकटोक जारी है और पुलिस व प्रशासन कार्रवाई की जगह बालू माफियाओं को संरक्षण देने में जुटी है जानकारी के अनुसार  दुबौलियों थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली घाघरा नदी से बालू के माफिया रोजाना सैकड़ों ट्रक और ट्राली अबैध बालू खोद रहे हैं माझा इलाके में तो दुबौलिया के उमरिया चौकी के बगल ऊजी पारा भिऊरा टेडवा बन्धे के निकट में बालू का अवैध कारोबार तेजी से चल रहा है जिसके बाद बालू की अवैध मंडी भी कोतवाली क्षेत्र के बड़े वन चौराहे पर सजती है। हर रोज राजस्व विभाग को करोड़ों का चूना लगाकर खनन माफिया बालू की खुदाई कर रहे है जिससे नदी की धारा भी अब आबादी की तरफ मुड़ रही है
नदी की धारा से बेपरवाह बालू माफिया पोकलैंड मशीन लगाकर ट्रको के ट्रक अवैध बालू निकाल रहे हैं। इन दिनों घाघरा का अधिकतर हिस्सा सुख गया है जिसमें बालू खोदने का काम हो रहा है। वहीं  इस संबंध में एस डीएम हरैया दिनेश कुमार ने बताया कि बालू खनन को लेकर तमाम कार्रवाई की जा रही है, फिर भी अगर ये कारोबार चल रहा है तो उसे रोकने के लिये प्रयास किया जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे