सुनील उपाध्याय
बस्ती : नशे के आदी युवक ने नशे में खुद को ही लगा ली आग से झुलसने के कारण हालत गंभीर हो गयी आनन फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर रिफर कर दिया गया |
जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव निवासी शैलेश पुत्र रामेश्वर उम्र लगभग 40 वर्ष ने अपने ही ऊपर मिटटी का तेल डालकर कर लगा ली बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत शैलेश घर पंहुचा तो घर वालों ने न पीने की सलाह दी तो झल्लाये शैलेश ने खुद को लगा ली | घटना की सूचना पर पहुँची डायल 100 ने तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुचाया जहाँ शैलेश की गंभीर दशा को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किया जिला अस्पताल रेफर कर दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ