सुनील उपाध्याय
महिला दिवस पर पुरस्कृत हुई बेटियां
बस्ती। महिलाओं की स्थिति में तभी व्यवहारिक स्तर पर सुधार होगा जब पुरूष वर्ग अपना दृष्टिकोण बदले। दहेज के लिये महिलाओं की हत्या, घरेलू महिलाओं का उत्पीड़न चिन्ताजनक है। स्त्री और पुरूष के समन्वय से ही बेहतर समाज बनेगा। प्रदेश सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिये निरन्तर सक्रिय है। यह विचार राज्य महिला आयोग सदस्य इन्द्रवास सिंह ने व्यक्त किया। वे गुरूवार को चाईल्ड लाइन 1098 की ओर से आर्य कन्या इण्टर कालेज के हाल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थी।
गोष्ठी को रामललित यादव, शशिकला श्रीवास्तव, तमन्ना, निधि सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार देने पर जोर दिया। कहा कि अब महिलायें जीवन के हर क्षेत्र में पूरे उत्साह से योगदान दे रही है। पुरूष वर्ग अपना दृष्टिकोण बदले।
कार्यक्रम में ‘ बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ नाटक का मंचन छात्राओं द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत से आरम्भ कार्यक्रम में निशा श्रीवास्तव, अनुपमा मिश्रा, नीतिका शर्मा, रीता श्रीवास्तव, नम्रता त्रिपाठी, शानू गुप्ता, ईशा, शैली, अवनी, जया, वैष्णव, रूचि, सोनी, अल्का, सुधा, सौम्या के साथ ही बड़ी संख्या में छात्रायें उपस्थित रही। मुख्य अतिथि इन्द्रवास सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ