उत्तर प्रदेश में बरेली के बिथरी चैनपुर में निजी कम्पनी में तैनात दो सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या को हादसे की शक्ल दे दी। मृतकों के परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों चचेरे भाई है जिनकी पुरानी रंजिस की वजह से तलवारो और कुल्हाड़ी से आधा दर्जन लोगो ने हत्या कर दी | मृतक के भाई राजीव कुमार ने बताया की जिस वक्त इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया जा रहा था उस वक्त वो वहां से गुजर रहा था | राजीव ने जब दोनों को बचाने की कोशिस की तो हत्यारे उसके पीछे भी पड़ गए | किसी तरह से राजीव बचकर अपने गाओं पंहुचा और परिवार वालो को जानकारी दी | जब तक मौके पर ग्रामीण और परिजन पहुंचे तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे | राजीव ने बताया की जिन लोगो ने उसके भाईओ की हत्या की है उनके बेटे की कई साल पहले हत्या हुई थी और जिसका आरोप उनके परिवार केलोगो पर लगा था | तब से ये लोग रंजिस मान रहे थे |
![]() |
| पोस्टमार्टम हाउस पर विलखते परिजन |
बिथरी चैनपुर के अइयापुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय पवन कुमार और 25 साल का संजीव बुधवार को ड्यूटी करने के लिए शहर आ रहे थे रास्ते मे रसुइयां स्टेशन के पास सड़क पर दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस पहले इसे हादसा मान रही थी लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।मृतक के परिजनों ने बताया कि पवन कुमार की गांव के ही विजनेश से रंजिश चल रही थी जिसके कारण पूरी योजना के तहत दोनों की धारदार हथियार और लोहे की रॉड से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि हत्यारों ने संजीव के ऊपर तेजाब भी डाला है। परिजनों ने गांव के ही विजनेश, रजनेश, अवधेश और ओमकार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
29 मई 2011 को गांव में ही विजनेश के भाई सतेंद्र कुमार की हत्या की गई थी जिसमे पवन कुमार को नामजद किया गया था | पवन कुमार कुछ दिनों बाद ही जेल से छूट गया था। तब से विजनेश और पवन कुमार की रंजिश चल रही थी। संजीव के परिजन सुनील ने बताया कि आरोपियों की रंजिश पवन से चल रही थी लेकिन पवन और संजीव साथ मे ही ड्यूटी जा रहे थे इस लिए आरोपियों ने संजीव को भी मार दिया जिससे कोई सबूत न हो।
इस मामले में एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि मामला हादसे का लग रहा है और वादी की तरफ से जो तहरीर दी गई है उसके हिसाब से हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है | शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है की विजनेश पुलिस का मुखबिर है और पुलिस इस मामले को हादसा बता रही थी लेकिन अगर हादसा हुआ है तो बाइक का स्वीच क्यो बन्द था और बाइक गेयर में भी नही थी अगर किसी गाड़ी ने टक्कर मारी होती तो बाइक गेयर में होती।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ