Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन


सुनील उपध्याय 
बस्ती । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनवाडी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन द्वारा गुरूवार को जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में  मण्डलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगो से अवगत कराया गया।
फूलमती चौधरी ने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों की बात तो खूब होती है किन्तु प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ किया गया अपना वायदा भूल गई। मण्डलायुक्त से आग्रह किया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को न्याय मिले, उनका उत्पीड़न बंद हो और धरना, आन्दोलन में हिस्सा लेने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय से कटौती बंद न किया जाय। 
मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों का ज्ञापन शासन स्तर पर भेज दिया जायेगा। वे अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करंें। ज्ञापन सौंपते समय फूलमती चौधरी के साथ दुर्गेश नन्दनी पाण्डेय, सुनीता देवी, रेखा देवी, भाग्यवन्ती, सावित्री देवी, प्रेमा देवी, इन्द्रावती, रजनी देवी, ममता चौधरी, शीलावती, चन्द्रकला, करूणा देवी, इन्दिरा चौधरी, ऊषा गुप्ता, इन्द्रावती देवी, शशिकला के साथ ही अनेक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां शामिल रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे