सुनील उपाध्याय
बस्ती। बस्ती सदर विकास खण्ड के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के स्मार्ट क्लास में गुरुवार को आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में बच्चो, शिक्षको, एसएमसी सदस्यो, अभिभावको एवं बीटीसी प्रशिक्षुओ ने प्रोजेक्टर के सहारे देश विदेश की सफल महिलाओं की कहानी देखी।
प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने बताया कि महिला दिवस पर स्कूल में विचार गोष्ठी और बालिकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्कूल को सजाया गया। सभी शिक्षिकाओ को उपहार दिए गए। गुरुवार को स्कूल की पूरी व्यस्था का संचालन बच्चो द्वारा तय उनकी प्रिय शिक्षिका श्रीमती सोनू वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चो, उनके अभिभावको और एसएमसी सदस्यो को महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सर्वेष्ट मिश्र, विभा चाहर, सोनू वर्मा, साजिदा, शैल, एकता, पारुल, निधि, शशि, विभा, प्रतिभा, शकुंतला, राजमणि सहित अन्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ