सुलतानपुर. जिले में श्री अरविन्द सोसायटी के उत्तर-प्रदेश व उत्तराखण्ड का दो दिवसीय संयुक्त वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसका शुभारम्भ 10 मार्च को प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह करेंगें।
सुलतानपुर में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय कोर ग्रुप के सदस्य डाॅ. जे.पी. सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘‘जीवन और योग-श्री अरविन्द के आलोक में’’ है। इसमें दोनों प्रदेशों के 51 जिला शाखाओं व केन्द्रों से प्रतिनिधि भाग लेने के लिए शुक्रवार को आ जायेंगे। प्रदेश में यह सम्मेलन 20 साल बाद सुलतानपुर की धरती पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 10 मार्च को प्रातः 10.30 बजे उत्तर-प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह व अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय एपीडिम्योलोकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर चन्द्रमणि पाण्डेय करेंगें। दो सत्रों के इस कार्यक्रम में प्रथम सत्र ‘चैत्य पुरुष’ विषय पर डाॅ. अखिलेश कुमार वाराणसी, डाॅ. प्रज्ञान चैधरी मेरठ तथा द्वितीय सत्र में 11 मार्च को ‘योग के साधन’ विषय के डाॅ. अश्विन भाई कापड़िया, गुजरात, डाॅ. चरण सिंह केदानखण्डी, जोशीमठ, व ‘व्यवहारिक जीवन में पूर्ण’ योग विषय पर अरूण नायक , डाॅ. कविता भट्ट पौढ़ी गढ़वाल अपना व्याख्यान देगें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ