Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रोमांचक मुकाबले मे आज होगी लालगंज मे नये ब्लाक प्रमुख की ताजपोशी


तीनों प्रत्याशियों के साथ समर्थकों ने गेंद पाले मे लाने की तेज की कवायद
शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। लालगंज ब्लाक के प्रमुख उप चुनाव मे नाम वापसी के आखिरी दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नाम वापस नहीं लिया गया। इसके तहत अब आज होने वाले चुनाव मे कांग्रेस समर्थित सुरेन्द्र सिंह व भाजपा समर्थित रमेश प्रताप सिंह के साथ जीतेन्द्र सिंह के बीच रोमांचक संधर्ष देखने को मिलेगा। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा बीडीसी सदस्यों से संपर्क कर उन्हें अपने पाले मे करने के लिये दिनरात हर जतन करते देखा जा रहा है। इधर नगर पंचायत लालगंज के गठन होने के बाद बदली भौगोलिक परिस्थितियो के तहत बाहर किये गये एक दर्जन बीडीसी सदस्यो को मतदान को लेकर कोई राहत की गुंजाइश अब नही रह गयी है। शीतलमऊ निवासी असरही के बीडीसी सूबेदार देवेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट मे जरूर मतदान का अवसर देने की गुहार लगाई किंतु गुरूवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस प्रकार के किसी भी अनुरोध को मानने से इंकार कर दिया। अदालत ने सुनवाई के लिये अगले सप्ताह की तिथि मुकर्रर कर दी। हाईकोर्ट के ताजा रूख से देवेन्द्र सिंह समेत कई सदस्यो के बीच वोटिग को लेकर निराशा साफ झलक उठी। वहीं देवेंद्र के बाहर होने को रमेश प्रताप सिंह समर्थको को एक ताजा झटका भी होने की चर्चा भी लोगों मे देखी सुनी गई। इधर प्रमुख उप चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित सुरेंद्र सिंह व भाजपा समर्थित रमेश प्रताप सिंह के बीच सियासी जंग तेज हो गयी है। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना से गुरूवार को भी कैम्प कार्यालय मे बड़ी संख्या मे बीडीसी सदस्यों के एक मुश्त मिलने को लेकर चुनावी सह और मात का गणित भी चर्चा मे बना हुआ है। दूसरी ओर राज्य सभा सत्र मे मौजूद कांगे्रस सांसद प्रमोद तिवारी के भी आज नौ मार्च को लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओ से भेंट किये जाने की खबर है। इस बाबत सांसद के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल का कहना है श्री तिवारी लखनऊ मे मौजूद हो चुके है। शुक्रवार को उनका लालगंज दौरा लगभग संभावित है। 


ब्लाक कैम्पस मे दिखेगी प्रशासनिक व्यूह रचना
प्रमुख उपचुनाव को लेकर आज शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने भी कड़ी व्यूह रचना की है। मतदान के दिन ब्लाक परिसर मे चुनावी डयूटी के अलावा किसी अन्य के पूर्ण प्रतिबन्ध की घोषणा की गई है। एसडीएम कोमल यादव व सीओ ओपी द्विवेदी ने गुरूवार को दोपहर बाद ब्लाक परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम के मुताबिक परिसर मे मतदान व मतगणना के दौरान पूरी सर्तकता बरती जायेगी। बडे वाहनो को भी ब्लाक से गुजरने पर प्रतिबन्धित किया गया है। सीओ के मुताबिक कोतवाली फोर्स के अलावा अन्य कई थानो की पुलिस व पीएसी भी कैम्पस के अंदर व बाहर तैनात रखी जायेगी। मतगणना के बाद किसी भी के पक्ष मे कोई जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे