Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाओं की आत्मनिर्भरता हर मोर्चे पर सराहनीय


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली मुख्यालय पर शुक्रवार को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुये पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय महिलाओं का वर्तमान परिवेश मे देश की सुरक्षा के प्रति भी अहम योगदान निखर रहा है। उन्होनें कहा कि आन्तरिक सुरक्षा बल से लेकर सेना के क्षेत्र मे भी महिलाओ की आत्मनिर्भरता का योगदान पूरी दुनिया मे हमारी नारी शक्ति का लोहा मान रही है। जनप्रिय सेवा संस्थान के निदेशक डा0 निरंजन प्रकाश तिवारी ने कहा कि नारी समाज की जागरूकता से आज समाज के विविध अपराधो मे लगातार घटोत्तरी हो रही है। स्वयंसेविका बीनू शर्मा तथा अर्चना सरोज ने भी भारतीय नारियो के देश के निर्माण मे बहुमुखी योगदान के विविध पहलुओ पर प्रकाश डाला गया। आरक्षी ज्योत्सना ने भी महिलाओं के शौर्य तथा साहस की परिचर्चा रखते हुये नारी शक्ति को आधुनिक समय की सर्व शक्तिमान प्रतिनिधायन ठहराया। कार्यक्रम का संयोजन करते हुये कोतवाल तुषार दत्त त्यागी ने नारी सशक्तीकरण को निरंतर मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम मे मीना, धर्मा, एसआई धर्मेंद्र सिंह, समेत बड़ी संख्या मे महिला संगठनो के प्रतिनिधियो की भागीदारी देखी गयी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे