Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वसूली करने गये शाखा प्रबन्धक की हुई पिटाई


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। बैंक के बकाये की वसूली करने गये शाखा प्रबन्धक की बकायेदारों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटे मैनेजर से आरोपियों ने वसूली के सरकारी कागजात छीनकर फाड़ डाले। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा मे पीडित उदय कुमार दुबे शाखा प्रबन्धक पद पर तैनात है। प्रबन्धक उदय द्वारा दी गई तहरीर मे कहा गया है कि बीती पंाच मार्च को वह बैंक के बकाये की वसूली के सिलसिले मे तहसील के राजस्व अमले के साथ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बसंतराय गांव गये थे। गांव के विनोद शर्मा तथा विनीत शर्मा बैंक के ऋण के बकायेदार है। प्रबन्धक द्वारा जब इनसे बकाये की धनराशि जमा करने को कहा गया तो दोनों आरोपियो ने गालीगलौज करते हुये मारापीटा और वसूली के सरकारी कागजात फाड़कर नष्ट कर दिये। आरोपियो द्वारा दोबारा वसूली की कार्रवाई को लेकर शाखा प्रबन्धक को जानलेवा धमकी भी दी गई। मैनेजर का कहना है राजस्व संग्रह अमीन और बैंक वाहन चालक के बीच बचाव से उनकी जान बच सकी। तहरीर के आधार पर पूरे बसंतराय निवासी विनीत व विनोद के खिलाफ सरकारी वसूली मे बाधा तथा मारपीट एवं जानलेवा धमकी समेत कई धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर शाखा प्रबन्धक की पिटाई को लेकर बैंककर्मियो मे आक्रोश भी बना हुआ है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे