Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्र की सफलता के हर कदम मे भारतीय महिलाओं का योगदान स्वर्णिम:मोना


शिवेश शुक्ला 


 प्रतापगढ़। लालगंज विधायक आराधना मिश्रा मोना ने गुरूवार को क्षेत्र मे जनसंपर्क के दौरान विविध कार्यक्रमों मे भाग लिया। विधायक आराधना मिश्रा मोना लालगंज कैम्प कार्यालय पर दोपहर बाद आयोजित अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर विभिन्न जागरूक महिला समूहो के साथ संवाद चर्चा कार्यक्रम मे शामिल हुई। विधायक मोना ने कहा कि बदलते भारत की हर क्षेत्र मे सफलता का इतिहास देश की महिलाओ के जज्बे को सलाम कर रहा है। उन्होने कहा कि ग्रामीण परिवेश की महिलाओ ने जहां देश के छोटे व लघु स्वरोजगार उद्यमो का संचालन अपने हाथो मे लेकर आर्थिक संचय की मिसाल पेश की है। वहीं महिलाओ की बौद्धिकता से राजनीतिक व सामुदायिक क्षेत्र के साथ चिकित्सा एवं विज्ञान, अंतरिक्ष तथा सामरिक एवं शैक्षिक शोध एवं अनुसंधान को भी सफल नेतृत्व पूरे दुनिया के पटल पर हमारी नारी शक्ति का अद्वितीय परचम लहरा रहा है। विधायक मोना ने लोगों से महिलाओं के प्रति सम्मान तथा सहयोग के साथ समाज और देश के नवनिर्माण मे एक साथ आगे बढ़ने की भूमिका के निर्वहन की अपील की। बतौर विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र मे कामगर महिला समूह के योगदान की बदौलत ही आज राष्ट्रीय प्रगति के आर्थिक सूचकांक मे भारत का स्थान शीर्ष स्तर पर पहुंच सका है। कार्यक्रम मे कंचनलता श्रीवास्तव, पूनम द्विवेदी, पूनम सिंह, गीता सिंह, डा. श्यामदुलारी सिंह, मंदाकिनी, भाग्यश्री, साधना कोरी, डा. पूर्णिमा मिश्रा आदि ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र मे विधायक आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व व मार्गदर्शन को जमकर सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। वहीं विधायक मोना ने रानीगंज कैथौला, रायपुर तियांई, वर्मा नगर, खजुरी मे भी लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र मे जारी विकास योजनाओ के बाबत चर्चा की। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, पप्पू तिवारी, रामबोध शुक्ल, सुधाकर पाण्डेय, महमूद आलम, सुनील पाण्डेय, रवीन्द्र मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, देवानंद मिश्र, छोटे लाल सरोज, बृजेश द्विवेदी, हृदयनारायण मिश्र, पप्पू जायसवाल, जयसिंह, विन्देश्वरी पटेल, आशीष उपाध्याय, रोहित शुक्ला, खुर्शीद शेख आदि रहे।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे