Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कल उसके पति होनी है दूसरी शादी , पत्नी ने गोंडा एसपी सहित उच्चाधिकारियों से लगायी गुहार


डॉ ओपी भारती 

गोण्डा ( वजीरगंज ):- पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर विदेश रह रही पत्नी मौके पर पहुंच कर पति एवं ससुराली जनों पर विभिन्न आरोप लगाते हुए महिला आयोग समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार की है। 
   बस्ती जनपद के परशुराम पुर थाना दुबौली तिवारी गांव के रामपाल ने अपनी पुत्री सुनीता की शादी क्षेत्र के जगदीशपुर कटरा निवासी सुरेन्द्र कुमार के साथ 18 मई 13 को की थी। लड़की पक्ष ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर लड़की को विदा किया। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा फिर पति - पत्नी के बीच में तनाव रहने लगा लड़की की मां शान्ति देवी के अनुसार ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए लड़की का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पांच लाख रुपये पूरा न पाने के चलते पांच जनवरी 16 को लड़की के सारे जेवर छीनते हुए मारपीट कर गांव के पास छोड़कर चले गये। जिसकी शिकायत लड़की पक्ष ने महिला आयोग समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत की इस सम्बन्ध में मामला परिवार परामर्श केन्द्र पर लम्बित है। दुबई के शारजाह में नौकरी कर रहे पिता रामपाल ने लड़की को अपने पास बुलाकर नौकरी पर लगा दिया। लड़के पक्ष को लड़की की विदेश जाने की भनक लग गई। तो वह गुपचुप तरीके से शादी करने लगा। जिसकी तिथि 9 मार्च को निश्चित है। शादी करने की भनक लड़की को लग गई। और वह वापस आकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर शादी रुकवाने की गुहार की है, तथा महिला आयोग समेत उच्चाधिकारियों से न्याय की फरियाद की है। गुरुवार को थाने पर दोनों पक्ष की पंचायत होती रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मामला थाने पर आया है दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे