डॉ ओपी भारती
गोण्डा ( वजीरगंज ):- जनपद के परसिया ग्राम पंचायत में तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने गुरुवार को 50 लाख से अधिक की योजनाओं की आधारशिला रखी।
सड़क का उद्घाटन करने के दौरान भाव विभोर विधायक ने जेसीबी भी चलाई। उन्होंने ग्राम पंचायत की एक दर्जन से अधिक महिलाओं को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार के चेक भी वितरित किए ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। तरबगंज विधानसभा की जनता ने उन्हें नौकर चुना है जिसका उन्हें सरकार से वेतन मिल रहा है वह वेतन का भी पैसा गांव के विकास के लिए खर्च करने से गुरेज नहीं करेंगे । विधानसभा के सभी गांव में बिजली पानी और सड़कें उपलब्ध कराने का काम व्यापक पैमाने पर चल रहा है। परसिया प्रधान प्रतिनिधि श्रीनिवास पाण्डेय की तारीफ करते हुए उन्हें गांव के विकास में हर संभव सहायता का भी उन्होंने आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित देवी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार गांव के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती है। शिवाजी सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक के जीतने के बाद तरबगंज विधानसभा से आतंक का खात्मा हो चुका है ।अब विकास की गंगा बहेगी। इस अवसर पर डा आर पी पांडेय प्रदीप पांडेय संजय पांडेय सुशील चंद तिवारी बड़कू तिवारी तहसीलदार मिश्र डिप्टी चौबे समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ