Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रौज़ागॉव चीनी मील के अंदर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से ड्राइवर हुआ गंभीर रूप से जख्मी


अमरजीत सिंह 


 फैजाबाद:रौज़ागॉव चीनी मील में कल रात 8 बजे ट्राली ट्रेक्टर पलटने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल भेजवाया गया जहा पर डाक्टरो ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रौज़ागॉव चीनी मील में जहां पर गन्ना उतारा जाता है वहीं पर कल रात 8 बजे एक गन्ने की ट्रेक्टर ट्राली पलट जाने से ड्राइवर कल्लू पुत्र चंद्रिका ग्राम दिगम्बर पुर पोस्ट मुबारक गंज थाना रौनाही को गंभीर चोटें आई है जिसको मील के कर्मचारियों ने फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली ले गये जहां पर कोई डॉ न मिल पाने के कारण फौरन ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया अजय सिंह बघेल मुख्य गन्ना प्रबंधक ने बताया कि घायल की सारी जांच होने पर सब कुछ नॉर्मल है आगे उन्होंने बताया कि ड्राइवर काफी नशे में था उसके जेब से गांजा भी मिला था
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे