अमेठी. सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर सख़्त है, तो मातहत अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे। ताज़ा मामला धंमौर थाना क्षेत्र के नरसिंह भानपुर गांव का मामला जहां कुछ सराहंगो ने घर में घुस कर महिला को मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया।
वीडियो : पीड़ित महिला ने कहा
घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गुड़िया यादव पत्नी सुभाष यादव एवं सुदामा देवी पत्नी उदयराज यादव घर पर काम कर रही थीं। आरोप है कि उसी समय गांव के ओमप्रकाश यादव, कप्तान यादव और डीएम यादव शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुस आये और ज़बर्दस्ती करने लगे।
लूटी चेन और पैसे
विरोध करने पर शराबी सरहंगो ने महिलाओं के साथ मारपीट भी किया, जिसमें महिला को काफी चोटें आई। इस दौरान आरोपियों ने सुदामा देवी के गले में पड़ी सोने की चेन और घर में रखे 50 हज़ार रुपए लूट लिये। महिला ने बताया की ये रुपए उसने भाई का
ऑपरेशन कराने के लिये रखा था।
एसओ ने कहा अपशब्द
घटना के बाद घायल महिलाएं कुछ सम्भ्रांत लोगों के साथ धम्मौर थाने पहुंची। वहां उन्होंंने अपने साथ हुई घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौजूद दरोगा ने कहा की मुकदमा तो एसओ साहब के आने के बाद ही दर्ज होगा। कुछ समय के बाद एसओ महोदय आये भी तो उन्होंंने महिलाओं को अपशब्द कहते हुए मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। सवाल ये है के योगी राज में क्या इसी तरह महिलाओं को सुरक्षा दी जा रही है? या फिर पुलिस किसी बड़ी वारदात के अंजाम पाने का इंतेज़ार कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ