सुनील उपाध्याय
उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के जोकहा गांव में बाप और बेटे ने साथ में लगाई फांसी दोनों की मौत हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार वंशीधर पुत्र रामराज उम्र लगभग 62 वर्ष व् राहुल पुत्र वंशीधर उम्र लगभग 21 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर जीवनलीला समाप्त कर ली | रविवार को सुबह लगभग 6 बजे घर में जब दूध वाले ने आकर बुलाया तो कोई आवाज नही आयी।
![]() |
| फ़ाइल फोटो : मृतक पिता - पुत्र |
अगल बगल के लोगों ने घर के अंदर देखा तो दरवाजा खुला था और एक की कुण्डी से मर्दानी धोती के फंदे से बाप और बेटा दोनों लटक रहे थे जानकारी के अनुसार घर में बाप बेटे के अलावां घर में कोई नही था मृतक वंशीधर की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी थी और बेटा मोबाइल और कंप्यूटर की दुकान चलाता था | पिता खेती बारी करता था दोनों की मौत कि खबर पर पहुँचे ग्राम प्रधान ने सूचना पुलिस को दी सूचना पर क्षेत्राधिकारी हर्रैया सतीश चन्द्र शुक्ला, पैकोलिया और हर्रैया थाने की पुलिस मौके पर पहुँची
पैकोलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच मे जुट गयीं है



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ