Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी:काल के गाल में समाई तीन जिंदगियां, बेटे के बाद उठी बाप और मां की अर्थी



अमेठी (यूपी). होलिका दहन की रात जायस कोतवाली के राजापुर बेलवा हसनपुर गांव के लोग जहां जश्न में डूबे थे वहीं एक घर से उठी चीख ने जश्न का रंग फीका कर दिया। यहां घर में लगी आग आग विकराल रूप ले चुकी थी, और इस आग में झुलसे तीन लोग शनिवार तक एक-एक कर काल के गाल में समा गये। 
जायस कोतवाली के राजापुर बेलवा हसनपुर गांव का मामला
जायस कोतवाली क्षेत्र के राजापुर
बेलवा हसनपुर गांव में मातम पसरा है। इस मातम की वजह हैं गुरुवार देर रात पहले रामनेवाज गौतम के बेटे अजुर्न (22) की मौत, फिर शुक्रवार की रात बेटे की मौत के सदमें से झुलसे पिता रामनेवाज (50) की मौत और आज रामनेवाज की पत्नी कलावती (45) की मौत। एक साथ 3 मौतों से पूरे गांव में कोहराम मचा है।
 रायबरेली के हास्पिटल में हुई दम्पति की मौत

फ़ोटो:जलकर राख हुआ घर


बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात खाना बनाते समय रामनेवाज के घर में आग लग गई थी। इसमें दम्पति समेत बेटा बुरी तरह झुलस गये थे। ग्रामीणों ने आग को काबू करते हुए सभी घायलों को सीएचसी फुर्सतगंज में एडमिट कराया था। जहां बेटे की मौत हो गई थी। इसके अलावा दम्पति को रायबरेली हास्पिटल रिफर किया गया था। शुक्रवार शाम अर्जुन का अंतिम संस्कार हो ही रहा था कि पिता रामनेवाज ने दम तोड़ दिया। 
दो की मौत से गांव वाले सिहर उठे थे कि शनिवार सुबह कलावती की मौत की खबर आ गई। फिर तो इलाके में कोहराम बरपा हो गया। घर मे मौजूद रामनेवाज की अनाथ हुई दो बेटियों गीता (18 ) वा आशा (13) का रो-रो कर बुरा हाल है। 


मदद के लिये आई फायर ब्रिगेड गाड़ी का प्रेशर इंजन फोर्स था फेल

मामले में फायर ब्रिगेड की टीम की लापरवाही की बात सामनें आई है, ग्रामीणोंं के अनुसार सूचना के घंटों बाद तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर नही पहुंची। कन्ट्रोल रूम में सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आई भी तो  प्रेशर इंजन फोर्स फेल होने के कारण बचाव कार्य में देर हो गई और तब तक सारा सामान जल कर राख मे तब्दील हो चुका था। 
प्रशासन ने दिलाया मदद का भरोसा
सूचना के बाद अपर जिलाधिकारी (एडीएम) ईश्वरचंद्र, एएसपी बी.सी. दुबे और सीओ तिलोई डा. बीनू सिह तिलोई मौके पर पहुंचे। 
एएसपी ने बताया कि पीड़ित  परिवार को मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा योजना से 5-5 लाख और पारिवारिक लाभ योजना से 30-30 हजार का सरकारी अनुदान दिलाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे