Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:घाघरा नदी मे हो रहे बालू खनन से हुए गड्ढे मे डूबने से बालक की मौत



सुनील उपाध्याय
बस्ती ।दुबौलिया थाना क्षेत्र के लोहर बरदिया गाँव के किनारे घाघरा नदी मे हो रहे बालू खनन से बने गड्ढे से आज  12 वर्षीय बालक की  डूबने से मौत हो गयी है । 
बताया जा है कि शनिवार को दोपहर 2 बजे के समय वह गांव के बाहर की तरफ गया था । जहाँ खदान के गड्ढे में नहाने उतरे राजन पुत्र झीनक की डूबने से मौत हो गयी । जिसकी जानकारी लोगो ने पुलिस को दी । मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों का ग्रामीणों ने घेराव किया । गाँव वालों का कहना था कि मानक से अधिक बालू खनन होने से यह घटना घटी है वैसे भी बाढ़ के समय खतरा बना रहता है बालू के अधिक गहराई तक खुदाई के चलते यह खतरा और भी बढ़ता जा रहा है । मौके पर पहुँचे सी ओ कलवारी द्वारा ग्रामीणों को समझा बूझकर शांत कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे