Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोरखपुर लोकसभा उप चुनाव के वोटर लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम


सुनील कुमार पाण्डेय 

गोरखपुर। गोरखपुर लोकसभा उप चुनाव के वोटर लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम दर्ज होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सहजनवा विधान सभा क्षेत्र 324 के भाग संख्या 153 और मतदाता क्रमांक 822 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम दर्ज है। पिछले चार दिनों से इस क्षेत्र की बीएलओ सुनीता चौबे क्रिकेटर विराट कोहली की तस्वीर वाली मतदाता पर्ची लेकर उनको ढूंढ रही थीं लेकिन जब बीएलओ सुनीता चौबे को विराट कोहली नहीं मिले तो उन्होने मतदाता पर्ची वार्ड के सभासद को दे दी।

इस बीच मतदाता सूची में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नाम दर्ज होने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गड़बड़ी के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे