Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिवमंगल सिंह सुमन’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती में जिला आबकारी अधिकारी पद पर कार्यरत प्रसिद्ध कवि डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’ के काव्य संग्रह ‘तृष्णा’ पुस्तक पर राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान लखनऊ ने उन्हें ‘ शिवमंगल सिंह सुमन’ पुरस्कार के लिये चयनित किया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें अन्य उपहार के साथ 11 मार्च को हिन्दी संस्थान लखनऊ में  आयोजित सम्मान समारोह में 1 लाख रूपये नकद  पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा। 
डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’ को ‘ शिवमंगल सिंह सुमन’ पुरस्कार के लिये चयनित किये जाने पर जनपद के साहित्यकारों, कवियों मंें प्रसन्नता है। डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने कहा कि निश्चित रूप से यह बड़ी उपलब्धि है और इस पुरस्कार से वे और बेहतर सृजन देश, समाज को दे सकेंगे। 
डा. वी.के. वर्मा, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, श्याम प्रकाश शर्मा, आतिश सुल्तानपुरी, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, मो. वसीम अंसारी, डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी, कमलापति पाण्डेय, हरीश दरवेश, लालमणि प्रसाद, पं. चन्द्रबली मिश्र, चिरंजी लाल गुप्ता, राजदेव वर्मा, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, सागर गोरखपुरी, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, डा. कमलेश पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, पंकज सोनी, सुमेश्वर यादव, डा. राम दुलारे पाठक, पेशकार मिश्र, जगदीश प्रसाद, जगदम्बा प्रसाद भावुक, दीनानाथ यादव, दीपक प्रसाद आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’ की रचनायें निश्चित रूप से प्रभावित करती है। यह चयन सराहनीय है। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे