Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लेखपाल ने की पीएम की आपत्तिजनक फोटो वायरल ,मनकापुर पुलिस में दर्ज हुवा मुकदमा


गोंडा:-लेखपाल द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो शेयर करने का मामला सामने आया है। मनकापुर तहसील में कार्यरत लेखपाल प्रभात कुमार ने अपने फेसबुक एकाउंट से 8मार्च 2018 समय रात्रि 23:05पर अधिवक्ता श्यामलाल शुक्ल निवासी पीलखाना मनकापुर के फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी की फोटो गधे के रूप में शेयर किया था।अधिवक्ता ने जब प्रभात कुमार का एकाउंट प्रोफाइल खंगाला तो पता चला कि प्रधानमंत्री की अपमान जनक फोटो लगाने वाला राजस्व विभाग का निकला।
वायरल पोस्ट 
जो लेखपाल पद पर कार्यरत राज्य कर्मचारी है।जिसे अपने राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली का जरा भी ध्यान नहीं रहा। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार उक्त लेखपाल रजिस्टरार कार्यालय में सम्बद्ध हैं।जो पूर्व में भी खतौनी घोटाले में निलम्बित हो चुका है।

 उक्त आपत्तिजनक टिप्पणी पर अपने साथी अधिवक्ता श्रवणकुमार शुक्ल को बताया। जिसकी लिखित सूचना कोतवाली मनकापुर को देकर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।उक्त लेखपाल की इस हरकत की अधिवक्ता सहित भाजपाई व अन्य संगठनों ने कड़ी निन्दा की है।लोगों ने जिलाधिकारी को भी आरोपी लेखपाल को तत्काल निलंबित कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। मामले में मनकापुर पुलिस ने 66 A और  507 के तहत मुकदमा दर्ज किया है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे