सुनील उपाध्याय
बस्ती । 1 वर्ष से अधिक अमहटपुल टूट जाने के बाद भी पुल निर्माण शुरू ना होने द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों व उनके आश्रितों के पेंशन में ₹1 की वृद्धि ना होने छावनी हर्रैया कप्तानगंज के प्रमुख चौराहों पर अंडरपास न बनने किसानों के फसल का जंगली छुट्टा जानवरों से सुरक्षा न करने अथवा नुकसान प्रतिपूर्ति न दिए जाने गजाधर स्कूल हर्रैया के बच्चों की गणित की परीक्षा पुनः ना होने जैसी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिकारी बस्ती के कार्यालय पर रालोद के प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पांडे सुदामा जी के द्वारा मांगों के ना माने जाने तक आमरण अनशन गुरुवार 8 मार्च से जारी है दूसरे दिन अपना समर्थन पत्र देकर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश पटेल घनश्याम लाल श्रीवास्तव बृजेश चौधरी पप्पू कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारियों के साथ ही साथ जनता दल एस ने भी समर्थन पत्र सौंपकर रमेश चन्द्र भारती जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी प्रमोद आर्य कोषाध्यक्ष राम प्रकाश पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष सुख राम पटेल ने सहभाग किया दोनों संगठनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चन्द्रणि पांडे ने कहा कि दलीय भाव से ऊपर उठकर आप लोगों के समर्थन से मेरा आत्मबल दोगुना हो गया है निश्चित आने वाले दिनों में दलीय भाव से ऊपर उठकर अन्य दलों व संगठनों के साथ-साथ बस्ती की सम्मानित जनता कंधे से कंधा मिलाकर समस्या समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगी और मैं जनता जनार्दन रूपी द्वारिकाधीश के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा जहां पुल निर्माण हेतु जून माह में भूखहडताल अगस्त माह में शवासन अक्टूबर माह में 6 दिन जल सत्याग्रह चन्द्रमणि पांडे द्वारा किए जाने पर बार-बार आश्वासन दिया गया वहीं अनेक अन्य राजनीतिक दलों व संगठनों ने भी समय-समय पर लड़ाई लड चुके हैं सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 15 दिन के अंदर पुल निर्माण शुरू होने की बात की वहीं 1 माह पूर्व सांसद जी ने नारियल फोड़कर पुल निर्माण शुरू होने की झूठी खबर फैलाई जबकि आज तक पुल निर्माण हेतु एक कंकड का प्रयोग नहीं किया गया है छावनी हर्रैया कप्तानगंज के प्रमुख चौराहों पर अण्डरपास हेतु चन्द्रमणि पाण्डेय द्वारा 14-15 में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से किया गया था जिसके सापेक्ष आश्वासन पत्र तो मिला किन्तु जहां कप्तानगंज में अंडरपास निर्माण के संदर्भ में कोई प्रगति नहीं है वही छावनी व हर्रैया में लोहे का अंडरपास बनाया जा रहा है जिससे वृद्धजन बाइक सवार कार सवार मार्ग पर नहीं कर सकते मोदी सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन पर केंद्र में सरकार में आई किंतु आजादी के असली नायक द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों के आश्रितों के पेंशन में ₹1 की वृद्धि नहीं हुई जिससे सिद्ध होता है कि वर्तमान की केंद्र व प्रदेश सरकार वादों की सरकार है इन्हें जनता की चिंता नहीं अपितु सत्ता और सत्ता के विस्तार की चिंता है इस मौके पर अम्ब्रीश मिश्रा विवेक पांडे दीपचंद पटेल शिवकुमार गौतम बृजेश यादव समयदीन सत्यप्रकाश पांडे चन्द्रभूषण पांडे नायब चौधरी वकास अहमद शेर सिंह विनोद बर्मा सहित 4 दर्जन से अधिक समर्थक मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ