शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मदेव समाज के तत्वाधान में नगर के सिनेमा रोड स्थित ओएसिस चिल्डे्न स्कूल में महिलाओं के सम्मान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी के अध्यक्षता में किया गया । इस मौके पर विद्यालय की संचालिका किरन उपाध्याय को श्रीरामचरितमानस व अंगवस्त्रम् भेंट कर संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया । इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि आज जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है ऐसे में जरूरत है महज इस बात की कि महिलाओं के विषय में समाज अपना नजरिया बदले । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद एमडीबीपीजी कॉलेज की संस्कृत विभाग की रीडर डॉ स्नेह लता पांडे ने कहा कि सोच व संस्कारों के बल पर सब कुछ बदला जा सकता है ।आज की बेटी कल की मां बनेगी, ऐसे में यह हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को सही सोच वह श्रेष्ठ संस्कार संयुक्त प्रवेश प्रदान करें जिससे हमारा समाज धर्म पर चलने वाला बने। विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे महिलाएं सब कुछ हासिल कर सकती हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि लड़के और लड़कियों की शिक्षा में अंतर ना करना ही नारी सशक्तिकरण का मूल है । इस मौके पर प्रमुख रुप से पंडित योगेश्वर उपाध्याय, परमानंद मिश्र, जयप्रकाश मिश्र, रवि कुमार द्विवेदी, प्रदीप कुमार पांडे सहित तमाम संगठन के पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ