Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:प्रतिबंधित पशु का वध करने के आरोप में पुलिस ने सगे भाइयों को किया गिरफ्तार



डॉ ओपी भारती

वजीरगंज,गोण्डा।वजीरगंज थाना क्षेत्र के रमचेरापुर में गुरुवार शाम को प्रतिबंधित पशु का वध करने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक ने गांव के ही तीन व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज करा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।आरोपी पिता की तलाश जारी है।वादी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के रमचेरापुर में गुरुवार शाम को बदलू के घर पर छापा मारा गया तो वहाँ से 45 किलो ग्राम प्रतिबंधित गो वंश का मांस मिला।बदलू के पुत्रों मुस्तकीम व रशीद को गिरफ्तार कर लिया गया।जिनकी निशानदेही पर खेत से पशु के अवशेष व वध करने के उपकरण मिले।मौका पा कर बदलू फरार हो गया।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध गो वध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया है।फरार बदलू की तलाश की जा रही है।गांव में तनाव की आशंका के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे