अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर,सुल्तानपुर।सड़क सुरक्षा नियमो को नज़रअंदाज़ करना मंहगा पड़ सकता है,सरकार के लाख प्रयास के बाद भी लोग जागरूक नही हो रहे है इसी वजह से आये दिन सड़क हादसे का शिकार हो रहे है।ताज़ा मामला कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा रायबरेली नेशनल हाइवे पर तिन्दौली गाँव के पास का है।जहां सेमरी बाजार की तरफ से जा रहे बाइक सवार पास लेने के चक्कर मे हाइवे के किनारे खड़ी बाइक से टकरा गये टक्कर इतनी भीषण थी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
![]() |
| फ़ोटो:घायल व्यक्ति |
आगे पढ़ें पूरी घटना:
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भीखूपुर निवासी जगदीश(35) पुत्र गया प्रसाद व राम जनम(28) पुत्र जगन्नाथ निषाद बाइक से सवार हो कर अम्बेडकर नगर जा रहे थे तभी एक ट्रक से पास ले रहे थे की सामने से आ रही वाहन की लाइट से चकमका गये आस-पास कुछ नही दिखा तो वंही सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गये टक्कर इतनी भीषण थी कि जगदीश की तो मौके पर ही मौत हो गयी जबकि राम जनम गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोगो ने डायल 100 को घटना की सूचना दिया,सूचना पर डायल 100 व सेमरी चौकी इंचार्ज दुर्गाप्रसाद शुक्ला घटना स्थल पर पहुंच कर 108 एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा।जंहा घायल राम जनम का इलाज चल रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ