अमरजीत सिंह
फ़ैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम राम समुझ का पुरवा मजरे चन्द्रामऊ मंगा में गुरुवार की रात को एक दलित बालिका का शव नग्न अवस्था में पाया गया सूचना पाकर एस पी आर ए संजय कुमार सी ओ धनंजय सिंह कुशवाहा तथा मवई पटरंगा,कुमारगंज तथा खंडासा थाना की फोर्स रात में ही घटना स्थल पर पहुँच गयी
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राम समुझ का पुरवा मजरे चन्द्रामऊ मंगा के महंगू रावत की करीब 16 वर्षीय बालिका गुरुवार की शाम करीब 6 बजे घर से खेत से लहसुन की पत्ती लाने की बात कह कर निकली थी करीब साढ़े सात बजे ग्राम चंद्रामऊ मंगा के शिब्बू पुत्र लल्लन ने बालिका की चाची छेदाना के मोबाइल पर काल करके बताया कि तुम्हारी भतीजी का शव गाँव के दक्षिण दिशा में करीब पांच सौ मीटर दूरी पर चंद्रामऊ के रमजान के ट्यूबेल के पास पड़ा है घटना के समय बालिका के पिता महंगू कही शादी समारोह में गये हुये थे बालिका के घर वाले जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि बालिका का नग्न अवस्था में शव चकरोड के किनारे पड़ा था परिजन बालिका के शरीर पर कपड़ा डाल कर घर ले आये ग्राम प्रधान सलाउद्दीन ने घटना की सूचना डायल 100 पर कर दी घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी रात में ही मौके पर पहुँच कर पंचनामा भरवाकर पीएम के लिये भेज दिया ग्रामीण बालिका के साथ दुराचार के बाद हत्या की आशंका जता रहे है पिता महंगू ने चंद्रामऊ गाँव के शिब्बू पुत्र लल्लन के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस ने शिब्बू तथा दो अन्य लोगो को हिरासत में ले लिया है जिलाधिकारी डा.अनिल कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने घटना स्थल का निरीक्षण करके पीड़ित परिजनों से मिल कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया स्थानीय विधायक राम चन्द्र यादव भी पीड़ित परिजन से मिल कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया मामला दो अलग अलग सम्प्रदाय का होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर ततपरता पूर्वक पीएसी बल तैनात कर दी गयी है प्रभारी निरीक्षक मवई शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा उल्लेखनीय है कि कल महिलाओं की सम्मान और सुरक्षा के लिये अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया है कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा शिक्षण संस्थाओं में जाकर बालिकाओं को उनकी अस्मिता व सम्मान की सुरक्षा के ट्रिप भी बताये साथ ही डीजीपी द्वारा कल महिलाओं की विभिन्न समस्याएं भी सुनकर निराकरण भी कराया था तथा उन्हें आत्म सुरक्षा तथा सम्मान के मंत्र भी बताये थे वहीँ इस प्रकार की घटना अपने आप में एक सवाल खड़ा करती है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ