सुनील उपाध्याय
बस्ती । 8 मार्च से अमहट पुल निर्माण सहित अन्य मांगो को लेकर जारी आमरण अनशन लगातार तीसरे दिन जारी है अब तक प्रशासन की तरफ से किसी ने हाल नहीं लिया यहां तक कि मेडिकल भी नहीं हुआ किंतु आज कई संगठनों ने आमरण अनशन में पहुंचकर अपना समर्थन दिया समर्थन देने वालों में स्वास्थ्य वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी,बी.डी.सी.संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभयदेव शुक्ला के अलावा पूर्व विधायक रामनगर परमात्मा सिंह उपस्थित रहे प्रशासन की शिथिलता को सत्ता का दबाव का आर देते हुए चन्द्रमणि पांडे ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मालिक जनता है अधिकारियों को जनता के दबाव में काम करना चाहिए उन्होंने अपने संकल्पों को दोहराते समस्या समाधान ना होने तक अंतिम सांस तक लडाई लड़ने की बात कही उन्होंने कहा कि सांसद विधायक के श्रेय के चक्कर में बस्ती की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है । दलीय भावों से ऊपर उठकर बस्ती की जनता सामाजिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों यहां तक कि भाजपा के लोगों से भी आगे आने का आग्रह करते हुए उन्होने कहा कि यह समस्या सबकी है किसी दल विशेष की नहीं अभय देव शुक्ल ने कहा कि नाम सी.एम.व भेष भी सन्यासी फिर भी जायज मांगों को लेकर प्रसासन शून्य है जिसके चलते डी.एम.कार्यालय पर हम सी.एम.के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस मौके पर विजय मिश्र विरेन्द्र मिश्र भावेश पांडे राजेश बर्मा शिवकुमार गौतम विवेक पांडे अम्ब्रीश मिश्र राम निरंजन बर्मा कुलदीप पांडे ओमप्रकाश चौधरी ओंकार चौधरी धर्मेन्द्र पांडे महेन्द्र सिंह विशाल पांडे आचार्य देवव्रत आर प्रभात शुक्ल अभय कुमार पांडे दुर्गेश कुमार सुनील पाण्डेय सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ