Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षा के साथ खेलों का भी है बहुत महत्व :राघवेन्द्र शुक्ल


आधा दर्जन से अधिक विद्यालय के बच्चों ने निभाई भागेदारी 
शिवेश  शुक्ला 


प्रतापगढ़  । बच्चों के  मानसिक व शारीरिक विकास को लेकर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आनंदवन इंटर कॉलेज के संयोजकत्व  में  वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । उक्त प्रतियोगिता में जिले आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने भागीदारी निभाई, जिसमें प्रमुख रुप से मनीष मेमोरियल स्कूल जामताली, एनआरएस इंटरनेशनल विश्वनाथगंज, अवध पब्लिक स्कूल अजगरा, जीपीएस इंटर कॉलेज गोंडे, गांधी शिक्षण संस्थान कटरा मेदनीगंज, बीएसएस फुलवारी व आनंदवन इंटर कॉलेज शुकुल के बच्चों ने भागीदारी निभाई ।

उक्त प्रतियोगिता में गोला फेंक, भाला फेंक, खो-खो एवं कबड्डी के साथ 200 और 400 मीटर की दौड़ हुई । जिसमें भाला फेंक में मनीष मेमोरियल के अनिल गौतम ने प्रथम स्थान, बीएसएस फुलवारी इरशाद द्बितीय और अवध पब्लिक स्कूल के अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। इसी के साथ आयोजित दौड़ में 400 मीटर बालक वर्ग में जीपीएस के अशफाक प्रथम, मनीष मेमोरियल के विवेक गौतम द्बितीय, अवध पब्लिक स्कूल के  आतिफ तृतीय स्थान पर रहे । 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में अवध पब्लिक स्कूल की अदिति प्रथम और शिक्षा द्बितीय  रही तथा शगुन एनआरएस इंटरनेशनल के तृतीय स्थान पर रहे । खो - खो प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज प्रथम, एनआरएस इंटरनेशनल द्बितीय, गांधी शिक्षण संस्थान तृतीय । कबड्डी में आनंदवन इंटर कॉलेज प्रथम, मनीष मेमोरियल द्बितीय और अवध  पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान हासिल किया ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद शिव शंकर मौर्य के नेतृत्व में मार्च पास्ट कराया गया, तत्पश्चात प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रतियोगिता के आयोजक राघवेंद्र नाथ शुक्ल द्वारा किया गया ।इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों का खेल की भावना से खेलना चाहिए। शिक्षा के साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। इसलिए खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगिण विकास होता है। 

प्रतियोगिता में  समापन अतिथि के रुप में पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला रहे उन्होने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग हैं जिसे स्कूली स्तर से इसलिए लागू किया गया हैं कि इससे जीवन भर मनुष्य का जुडाव रहे ताकि वह स्वस्थ एवं निरोगी रह सके । इस मौके पर दुर्गेश तिवारी, विनीत मिश्रा, परमानन्द मिश्र, शिवेश शुक्ल एडवोकेट एवं समस्त विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे ।अन्त में प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभाओ को आनन्दवन इण्टर कालेज के प्रचार्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल व पूर्व रणजी खिलाडी आदित्य शुक्ल ने शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित कर बच्चों के हौसले आफजाई किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे