सुनील उपाध्याय
बस्ती । प्रेस क्लब में शनिवार को गीत, संगीत, फगुआ, काव्य गोष्ठी के बीच होली मिलन समारोह क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय के संयोजन में भव्यता के बीच पारम्परिक ढंग से रंग, गुलाल, गुझिया के बीच मनाया गया। मुख्य अतिथि कौशाम्बी के ए.आर.टी.ओ. शंकरजी सिंह ने कहा कि बस्ती से उनका निकट का रिश्ता बन गया है जो यहां खीच लाता है। होली सौहार्द, समरसता का पर्व है। भाई चारे का रंग जितना गाढा होगा जिन्दगी उतना ही मुस्कुरायेगी। कविताओं के माध्यम से उन्होने वातावरण को और ऊंचाई दी। ‘ मान मनौव्वल प्रेम है, मस्ती है मनुहार, दिल से दिल का मिलन है होली का त्यौहार’ को श्रोताओं ने डूबकर सुना।
विशिष्ट अतिथि जिला आबकारी अधिकारी डा. अनुराग मिश्र ‘गैर’ और आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कविताओं के माध्यम से होली की शुभकामनायें दी। कहा कि उल्लास का यह महापर्व हमें सृजन के नये अवसर देता है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि एकजुटता से ही पत्रकारों के समस्याओं का हल निकलेगा। हमें अपनी सक्रियता बनाये रखना होगा। हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्थानी ने पत्रकारों के योगदान को रेखांकित किया।
डा. रामकृष्ण लाल जगमग की रचना ‘ मन विभोर है देखकर, होली का हुडदंग, कहीं हास्य का रंग है, कहीं का प्रेम का रंग’ को सराहा गया। लालमणि प्रसाद का दुमदार दोहा ‘ होली के हुडदंग में गोरी भई उदास, पूंछन पे कहने लगी, नहीं पिया हैं पास’ होली किसके संग खेलू’ को श्रोताओं ने सराहा। आतिश सुल्तानपुरी ने कुछ यूं कहा ‘ नई जमीन बनाने में वक्त लगता है, किसी के दिल को चुराने मंें वक्त लगता है’ पर लोग वाह-वाह कर उठे। सत्येन्द्रनाथ मतवाला, अजीत श्रीवास्तव राज, पंकज सोनी, रहमान अली रहमान, पं. चन्द्रबली मिश्र, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय आदि ने होली पर केन्द्रित रचनायें पढी।
संचालन कर रहे विनोद कुमार उपाध्याय ने होली के उमंग पर अनेक गीत सुनायें जो श्रोताओं को भा गये। रमेश राना और साथियों ने फगुआ, होली गीत का ऐसा शमा बांधा कि लोग झूमते रहे।
प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रकाश चन्द्र गुप्ता, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, विजय प्रभाकर तिवारी, डा. नवीन सिंह, पुनीत ओझा, संदीप गोयल, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ‘बिन्नू’ संजय विश्वकर्मा, रमेश मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, महेन्द्र तिवारी, ओ.पी. त्रिपाठी, वशिष्ठ पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, सुनील मिश्र, दिनेश उपाध्याय, आलोकमणि त्रिपाठी, प्रमोद श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, देवेन्द्र पाण्डेय, संजय राय, अनूप मिश्र, राजेश मिश्र, सर्वेष्ट मिश्र, दिलीप चन्द्र पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, संजय राय, अनिल श्रीवास्तव, संदीप शुक्ल, काशी प्रसाद दूबे, जीशान हैदर रिजवी, सरदार रघुवीर सिंह, रजनीश तिवारी, प्रेमनाथ गौड़, विवेक गुप्ता, स्कन्द शुक्ल, विवेक पाल, जय प्रकाश उपाध्याय, सुरेश सिंह गौतम, शिवशंकरलाल श्रीवास्तव, वृजेश शुक्ल, राहिल खान, मो0 अरशद, महेन्द्र सिंह, अमित सिंह, कौशल ओझा, रामसजीवन दूबे, लवकुश पटेल, आमोद कुमार उपाध्याय, राकेश तिवारी, पं. सुनील भट्ट, दीपक प्रसाद, सामईन फारूकी, के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ