शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । प्रेस क्लब के सम्पन्न हुए बुधवार को मतदान के उपरान्त परिणाम घोषित किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर नीरज श्रीवास्तव निर्वाचित हुए ।नीरज को कुल 56 मत मिले जबकि अजीत सिंह को 49 मत मिले। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एम के श्रीवास्तव को 53 मत मिले और जौवाद अली को 48 मत मिले । उपाध्यक्ष पद पर अनूप उपाध्याय को 77 मत मिले और मनीष ओझा को 27 मत मिले ।सचिव पद पर रोहित सिंह को 71 मत मिले और ज्ञानेंद्र मिश्रा को 34 मत मिले । संगठन मंत्री पद पर आशुतोष खरे को 70 मत और सिद्धार्थ सिंह को 34 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शिव बहादुर यादव को 61 मत मिले और धीरेंद्र सिंह की 42 मत मिले।इस तरह अध्यक्ष पद पर नीरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर अनूप उपाध्याय, वारिष्ठ उपाध्यक्ष पर एम के श्रीवास्तव, सचिव पर रोहित सिंह, संगठन मंत्री आशुतोष खरें, कोषाध्यक्ष पद पर शिवबहादुर यादव निर्वाचित हुए । नगर के जिला पंचायत सभागार में बुधवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान 2 बजे तक चलता रहा । इसके उपरान्त 2• 30 बजे मतगणना का कार्य प्रराम्भ किया गया और लगभग 3•30 तक परिणाम की घोषणा कर दी गई ।उक्त चुनाव को सम्पन्न कराने में पत्रकार साथी दिनेश सिंह, हरीश सैनी, राजीव पाण्डेय, शिवमौहन शुक्ल का सराहनीय योगदान रहा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ