Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व प्रधान व थाना चौकीदार में खूनी सघर्ष , मनकापुर पुलिस में FIR दर्ज


गोंडा : बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर पूर्व प्रधान व थाना चौकीदार में जमकर ईट-पत्थर, लाठी डंडे असलहे चले , मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है | 
   मनकापुर थाना क्षेत्र के मझेरिया गाँव निवासी पूर्व प्रधान सुरेश सिंह पुत्र स्व बलभद्र सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है की बुधवार सुबह विपक्षीगण रामगुलाम , बुधराम प्रेम , भोपू व पप्पू पुत्रगण मेलाराम , अजय पुत्र राम गुलाम व सुनीता पत्नी राम गुलाम ( राम गुलाम पांच भाइयो में चार भाई चौकीदार है ) यह लोग पुलिस स्टाफ में नाइ का भी काम करते है | विपक्षी गाँव के विवादित भूमि पर जो न्यायलय में विचाराधीन है और नोटिस भी तामील है जिसपर अवैध रूप से निर्माण कर रहे थे वादी अपने पुत्र गौरव सिंह , रोहित सिंह पुत्र अरुण सिंह , ओमप्रकाश सिंह पुत्र दुःखहरण सिंह , ललित सिंह पुत्र तुलसीराम सिंह मौके पर जाकर निर्माण कराने से रोका तो विपक्षी एक राय होकर लोहे की राड , बल्लम आदि लेकर धावा  बोल दिए और ईट पत्थरों से दौड़ा कर मारापीटा जिससे हम लोगो को गंभीर चोट आई उसी समय बुधराम पुत्र मेलाराम ने हम लोगो को जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर किया |
मामले में पुलिस ने रामगुलाम , बुधराम प्रेम , भोपू व पप्पू पुत्रगण मेलाराम , अजय पुत्र राम गुलाम व सुनीता पत्नी राम गुलाम के विरूद्व मारपीट , बलवा व जान से मारने के नियत से हमला करने का मामला दर्ज किया है |
वही दूसरे पक्ष के बुधराम पुत्र मेलाराम के तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने पूर्व प्रधान सुरेश सिंह , गौरव सिंह , रोहित सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ललित सिंह , संदीप सिंह , विजय चौहान के विरूद्व मारपीट , बलवा व जान से मारने के नियत से हमला करने का मामला दर्ज किया है |
वही प्रभारी कोतवाल आनद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे